{"_id":"5bbe367d867a55281a4cecfd","slug":"91539192445-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत स्तर तक पहुंचाई जाएं सरकार की योजनाएं : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत स्तर तक पहुंचाई जाएं सरकार की योजनाएं : अनुराग
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि, लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सांसद ने बुधवार को हमीर भवन में जिला विकास समन्वयक एवं सतर्कता कमेटी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सुचारु क्रियान्वयन सुनिश्चित करना अत्यंत जरूरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, आम लोगों के साथ जुड़ी हुई है तथा इन योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर तक जानकारी अवश्य पहुंचाई जाए। सांसद ने कहा कि बागवानी, कृषि तथा पशुपालन विभागों को युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर की संभावनाओं को तलाशने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि, युवाओं को जिला के बाहर रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़े। हमीरपुर जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाए जाएंगे। इसमें आम की पौध के अलावा लीची, अमरूद तथा नींबू प्रजाति के आधार पर बागवानी करने के लिए बागवानी विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिले में केंद्र प्रायोजित स्कीमों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पीओ डीआरडीए डा. सुनील चंदेल, गैर सरकारी सदस्य संजीव, नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, बलदेव धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन