{"_id":"5ba68203867a557ed0491ed7","slug":"91537638915-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम के कर्मचारियों को नहीं मिल रहे वितीय लाभ : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम के कर्मचारियों को नहीं मिल रहे वितीय लाभ : यूनियन
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सर्व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि निजी बस आपरेटरों की दो दिन की हड़ताल में निगम ने अतिरिक्त बसें दौड़ाकर करीब दो करोड़ की कमाई की लेकिन, निगम प्रबंधन के पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं है। कर्मचारियों के वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को परिवार के पोषण में परेशानी झेलनी पड़ रही है। यूनियन के प्रधान राजू राम शर्मा, महासचिव सुरेंद्र पटियाल ने कहा कि निगम के अधिकतर चालक और परिचालक अनुबंध पर निगम में सेवाएं दे रहे हैं। जिनका वेतन मजदूर से भी कम है।
निगम में पीस मील कर्मचारियों की समय अवधि पूरा होने पर भी अनुबंध पर नहीं लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जैसे ओवर टाइम (25 फीसदी आईआर), ग्रेच्युटी इत्यादि लाभों से निगम के हजारों कर्मचारियों को वंचित रखा गया है। निगम के कर्मचारी दिन-रात निष्ठापूर्वक काम कर रहे हैं फिर ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है। सभी मांगों का प्रस्ताव तैयार करके प्रदेश सरकार को सौंपा जाना है। बैठक में किशोर कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान सतीश शर्मा, उपप्रधान सुभाष चंद सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।