{"_id":"5b478d9d4f1c1bb6248b5dd7","slug":"91531415965-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालकों पर डीसी ने खुद की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालकों पर डीसी ने खुद की कार्रवाई
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने धर्मशाला से नादौन आ रहे करीब 25 से अधिक ऐसे चालकों के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। उन्होंने रास्ते में कई स्थलों पर रुक कर यह कार्रवाई की।
संदीप कुमार ने जिन वाहन चालकों के दस्तावेज जब्त किए हैं उनके अभिभावकों के फोन नंबर भी लिए हैं और उन्हें शुक्रवार को धर्मशाला स्थित अपने कार्यालय में बुलाया है। उन्होंने मौका पर ही ऐसे चालकों को सख्त चेतावनी भी दी है कि वह भविष्य में यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा उनके विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोल पंप मलिक को भी बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चालक के वाहन में तेल न डालने के निर्देश दिए। पेट्रोल पंप मालिकों को ऐसा निर्देश देते हुए एक साइन बोर्ड टांग दिया है। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि उनके द्वारा की गई इस कार्रवाई का मकसद केवल युवाओं को हेल्मेट पहनने के लिए प्रेरित करना है।