{"_id":"5b3cceac4f1c1bc3248b46ee","slug":"91530711724-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमर्स प्रवक्ताओं को शीघ्र किया जाए नियमित : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमर्स प्रवक्ताओं को शीघ्र किया जाए नियमित : संघ
Updated Wed, 04 Jul 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमर्स प्रवक्ताओं को शीघ्र किया जाए नियमित : संघ
कहा, वर्ष 2010 में नियुक्ति के समय नहीं थी बीएड की शर्त
प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए संघ ने जिला प्रधानों से मांगे नाम
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में तैनात कॉमर्स प्रवक्ताओं को शीघ्र नियमित करने का आग्रह किया है। संघ के प्रदेश प्रधान केसर सिंह, महासचिव संजीव ठाकुर और प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि 2010 में कॉमर्स लेक्चरर की नियुक्ति अनुबंध आधार पर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से की गई थी। नियुक्ति के समय बीएड की शर्त लागू नहीं थी। लेकिन, जब उनको रेगुलर करने का समय आया तो विभाग ने नियमित होने के लिए बीएड करने की शर्त लगा दी है, जोकि न्याय संगत नहीं है। संघ शीघ्र ही इस बारे में सरकार को ज्ञापन सौंपेगा। वहीं, संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र किया जाएगा। प्रदेश प्रधान ने कहा कि संघ के जिला प्रधानों से प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नाम मांगे हैं और उसके बाद प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में सभी जिलों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
--