{"_id":"5b2e84b84f1c1bf56e8b9907","slug":"91529775288-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मजदूर को नहीं मिली मनरेगा की मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मजदूर को नहीं मिली मनरेगा की मजदूरी
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर। मनरेगा में काम करके परिवार का लालन-पोषण करने वाली एक महिला को महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। महिला के बैंक खाते में 88 दिनों में से मात्र दो मस्टररोल की ही मजदूरी जमा करवाई गई है। इस संबंध में महिला ने बीडीओ हमीरपुर और उपायुक्त हमीरपुर से भी शिकायत की है। महिला ने प्रशासन से मनरेगा मजदूरी की अदायगी की गुहार लगाई है।
प्रीतो देवी पत्नी प्रेम चंद गांव ठाणा डाकघर डिडवीं टिक्कर जिला हमीरपुर का कहना है कि वह दिहाड़ी से परिवार पाल रही है। वर्ष 2017-18 में उसने मनरेगा के तहत 88 दिन काम किया। इसके बदले उसे मात्र दो मस्टररोल की ही मजदूरी मिली है। जबकि शेष मजदूरी का भुगतान कई महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दो मस्टररोल की उसे 3625 रुपये मजदूरी प्राप्त हुई है। अब शेष दिनों की मजदूरी उसके बैंक खाते में नहीं आई है। इससे उसे अपने परिवार का पोषण करना मुश्किल हो गया है। महिला का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवक से भी इसकी शिकायत की गई थी, इसके बावजूद मजूदरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीओ डीआरडीए सुनील चंदेल का कहना है कि तकनीकी खराबी की वजह से कई बार कंप्यूटर में बैंक अकाउंट संबंधी गलती हो जाती है। इस कारण कुछ मजूदरों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि महिला पंचायत स्तर पर त्रुटियों को ठीक करवा सकती है।