फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बस के नीचे कुचलने से अधेड़ की मौत

बस के नीचे कुचलने से अधेड़ की मौत

Sat, 16 Jun 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
बस के नीचे कुचलने से अधेड़ की मौत
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति की निजी बस के नीचे कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के क्या कारण रहे और यह हादसा कैसे हुआ, सुजानपुर पुलिस इसके बारे में छानबीन कर रही है। सुजानपुर बस अड्डे में जीवन कुमार (46) पुत्र प्रेम बहादुर गांव चिंबलहार डाकघर गीतापीठ तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा एक निजी बस के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब निजी बस सुजानपुर बस स्टैंड से निकलती हुई आलमपुर की तरफ जा रही थी और उसी सड़क पर यह व्यक्ति गुजर रहा था। पुराने डाकघर मार्ग के पास वह बस के टायर के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सुजानपुर थाना में दी। सुजानपुर में वह क्यों आया था, इस बात का भी पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी श्यामलाल का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बस को कब्जे में लेकर बस चालक का मेडिकल करवा लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed