फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बस के कागजात अधूरे उपर से अधिकारी के साथ बदतमीजी

बस के कागजात अधूरे उपर से अधिकारी के साथ बदतमीजी

Sun, 13 May 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में चल रही एक निजी बस के कागजात अधूरे निकले हैं। आरटीओ के निरीक्षण करने के दौरान बस ऑपरेटरों ने उनके बदतमीजी की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बस के कागजात पूरे न होने के कारण बस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में चल रही एक निजी बस में कुछ लोकल सवारियों ने उनके साथ बदतमीजी होने की शिकायत आरटीओ हमीरपुर से की। सवारियों ने शिकायत में कहा कि बस ऑपरेटर लोकल सवारियों को नहीं बैठा रहे हैं और उनके साथ बदतमीजी कर रहे हैं। जब बस रूट पर निकली तो आरटीओ ने अपनी टीम सहित बस को भोटा चौक के पास रुकवाया। जब आरटीओ ने आवेरलोड बस के कागजात मांगे तो उनके पास बस का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था। पूछने पर बस ऑपरेटरों ने कहा कि कागजात घर में हैं। जब वह घर से कागजात ला पाने में नाकाम रहे तो आरटीओ ने बस को जब्त कर लिया। इससे पहले बस ऑपरेटरों ने आरटीओ के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरटीओ ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बस के कागजात न दिखा पाने के चलते बस को जब्त कर लिया। अब बस के कागजात पूरे बनवाने और जुर्माना राशि के भुगतान के बाद ही बस को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर प्रभात चौधरी का कहना है कि सवारियों की शिकायत के आधार पर बस को निरीक्षण के लिए रोका गया। बस में ओवरलोडिंग थी। जब बस ऑपरेटरों से कागजात मांगे गए तो वह फिटनेस सर्टिफिकेट दिखा पाने में नाकाम रहे। बस ऑपरेटरों ने उनके साथ भी बदतमीजी की है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed