{"_id":"5aa2cc534f1c1bb2758b4892","slug":"91520618579-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल स्कूल मैदान का गेट बंद करने पर भड़के शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल स्कूल मैदान का गेट बंद करने पर भड़के शहरवासी
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान के गेट को पिछले एक हफ्ते से बंद कर दिया गया है। गेट के बंद होने से लोग गेट को फांद कर गांधी चौक बाजार आ रहे हैं। बीमार और बुजुर्ग लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बस स्टैंड हमीरपुर से गांधी चौक आने वाले लोग सालों से स्कूल मैदान से आते रहे हैं। गांधी चौक पर एसबीआई की मुख्य शाखा और शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक, बीआरसी समेत पटवार ट्रेनिंग संस्थान और अन्य विभागों के कार्यालय हैं। इसके साथ ही मिनी सचिवालय भी कुछ ही दूरी पर है।
नादौन, बड़सर, बिझड़ी, भोरंज, जाहू, भोटा और लदरौर आदि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोग बस स्टैंड में उतरने के बाद स्कूल खेल मैदान के रास्ते से ही अपने कार्य करवाने के लिए विभिन्न विभागों में पहुंचते हैं। इस मैदान के गेट के बंद करने से लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इसके साथ ही गांधी चौक मुख्य बाजार में कारोबार करने वाले दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि गेट के खुले रहने से बस स्टैंड में उतरने के बाद सीधे ग्राहक बाजार में दस्तक देता था, लेकिन अब गेट के बंद करने से ग्राहकों की आमद कम हो गई है। दि उपभोक्ता संगठन हमीरपुर के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, शहरवासियों में प्रशोत्तम ठाकुर, विवेक शर्मा और अश्वनी कुमार ने जिला प्रशासन से सीनियर सिटीजन और बीमार लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गेट को खोलने की मांग की है। उधर, एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।