{"_id":"5a2ac3284f1c1b6a118b6a68","slug":"91512751912-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मोबाइल ऐप का किया प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मोबाइल ऐप का किया प्रचार
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। आम लोगों की सुरक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा लांच किए गए मोबाइल ऐप के प्रचार प्रसार के लिए नादौन पुलिस ने शहर भर में पर्चे बांटे। जिनमें इस ऐप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई व ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने का आग्रह किया गया है। इंस्पेक्टर सावधान सिंह के नाम से लोगों को सावधान करने के लिए जरूरी टिप्स भी इन पर्चों में दिए गए हैं।
इस मौके पर ई-सर्विस के माध्यम से इस ऐप द्वारा लोगों को दर्ज प्राथमिकी, नजदीकी पुलिस स्टेशन, प्राथमिकी दर्ज करवाने, प्रदेश पुलिस की वेबसाइट, वाहन समन्वय व वाहन सर्च, गुमशुदा बच्चों तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सूचना के अलावा अन्य सुविधाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। सात व आठ दिसंबर को प्रदेश भर में रेजिंग डे मना रही प्रदेश पुलिस ने इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा को विशेष महत्व दिया है। बांटे गए पर्चों में पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कई सुझाव दिए हैं। इस संबंध में डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए इस ऐप को लांच किया गया है। उन्होंने लोगों से कहा है कि लोगों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।