{"_id":"5a1825f74f1c1b3c3d8b98c3","slug":"91511532023-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के एनएसएस स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी नरदेव सिंह की अध्यक्षता में झंडा दिवस मनाया। समारोह में प्रधानाचार्य सुनील कुमार शामा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस उपलक्ष्य पर स्वयंसेवियों ने बाहन्वी गांव तक झंडा ऊंचा रहे हमारा विषय पर रैली निकालकर लोगों को भारत की शान तिरंगे की अहमियत के बारे में जागरूक किया। वहीं, स्वयंसेवियों ने देश भक्ति के गाने प्रस्तुत कर देश भक्ति का माहौल बनाया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शामा ने कहा कि किसी भी देश का झंडा उस देश की मां की मर्यादा का प्रतीक होता है। इस अवसर पर पाठशाला अधीक्षक विरेंद्र कुमार, सुरजीत कुमार, देश राज, कुलदीप कुमार, विपिन कुमार, सुमन कुमारी व पाठशाला के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन