{"_id":"60cb5a7e8ebc3e356e26223d","slug":"8649-people-won-the-battle-of-corona-in-one-and-a-half-months-only-302-active-cases-hamirpur-hp-news-sml373896674","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने में 8649 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, सक्रिय मामले महज 302","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने में 8649 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, सक्रिय मामले महज 302
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि, ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। पिछले लगभग डेढ़ महीने में ही जिले में 8649 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो एक मई को जिले में कुल 6813 लोग कोरोना पॉजिटिव थे। इनमें से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4975 थी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का चरम गुजर जाने के बाद मई के दूसरे पखवाड़े में जिले में पॉजिटिविटी दर गिरने लगी तथा रिकवरी रेट तेजी से बढ़ना शुरू हुआ।
16 जून शाम तक जिले में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,174 रही, जिनमें से 13,624 लोग ठीक हो चुके हैं, यानी 16 जून शाम तक जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 96.11 फीसदी तक पहुंच गई तथा जिले में 302 एक्टिव केस रह गए। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के तेज होते ही लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू से जिले में काफी हद तक संक्रमण की चेन टूटी है और इससे संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है।
मामलों में कमी के बावजूद जिले में अभी भी सैंपलिंग और टेस्टिंग पर विशेष जोर दिया गया है। जिले में रोजाना कम से कम 1700 तक सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए थ्री-टी यानि टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की रणनीति अपनाई गई है। इसके अलावा वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। जिला में वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा पहले ही दो लाख पार कर चुका है।
विज्ञापन
विदेश जाने वालों का विशेष वैक्सीनेशन कैंप 19 को-
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि विदेश जाने वाले जिलावासियों की वैक्सीनेशन के लिए 19 जून को हमीरपुर के बचत भवन में विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर के दौरान इन लोगों को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक टीके लगाए जाएंगे। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक के निर्देशानुसार इन लोगों के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा है।