फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   82 candidates selected for employment in private company

Hamirpur (Himachal) News: 82 अभ्यर्थियों का निजी कंपनी में रोजगार के लिए हुआ चयन

Fri, 20 Oct 2023 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक अतुल कड़ोहता ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में आईटीआई पास और कौशल विकास निगम की ओर से करवाए जा रहे लघु अवधि कोर्सों के तहत प्रशिक्षित युवाओं की प्रदेश व देश में बीटेक पास युवाओं से भी ज्यादा जरूरत है। इसलिए इस कोर्स को हल्के में न लेते हुए अपने आत्मबल और संयम को बनाए रखें और जब भी अच्छी कंपनियों के माध्यम से रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है तब उसमें उपस्थित होकर साक्षात्कार देने का जरूर प्रयास करें। प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि रोजगार मेले में कुल 105 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उनमें से 82 अभ्यर्थियों का देशभर से आई चार निजी कंपनियों ने चयन किया। कंपनी की ओर से मौके पर ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दे दिए हैं। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार रुपये से लेकर 13,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा और इसके साथ ही अन्य सुविधाएं जैसे वर्दी जूते छुट्टियां, भोजन, मेडिकल व ईपीएफ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed