{"_id":"5cd1cae5bdec2207362d0a55","slug":"81557252837-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक और परिचालकों से आये दिन की जा रही मारपीट : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक और परिचालकों से आये दिन की जा रही मारपीट : यूनियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एचआरटीसी सर्वकर्मचारी यूनियन ने निगम के चालक के साथ निजी चालक और परिचालक की ओर से की गई मारपीट का विरोध किया है। यूनियन के प्रधान राजू राम शर्मा, जिला महासचिव सुरेंद्र पटियाल, उपप्रधान ओंकार सिंह, अध्यक्ष किशोर कुमार आदि ने कहा कि आए दिन निगम के चालकों और परिचालकों के साथ मारपीट की जा रहा है। जिसकी जब चाहे इच्छा हो रही है वह मारपीट और गाली गलौज या अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है जोकि निंदनीय है। पदाधिकारियों ने कहा कि चालक और परिचालक तनाब में ड्यूटी कर रहे हैं।
अब चालक और परिचालक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इनका मनोबल टूट रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे समय में न तो जनता और न ही प्रशासन मदद करता है। उन्होंने परिवहन मंत्री और प्रदेश सरकार से आह्वान किया कि वह चालकों और परिचालकों की समस्या पर ध्यान दे। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वाले पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।