फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चबूतरा में पागल कुते ने छह लोगों को किया घायल

चबूतरा में पागल कुते ने छह लोगों को किया घायल

Wed, 27 Mar 2019 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत ग्राम पंचायत चबूतरा में एक लावारिस कुत्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों को काट दिया। कुत्ते के शिकार हुए दो लोग हमीरपुर अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। जबकि, अन्य सिविल अस्पताल सुजानपुर में इलाज करवाने के लिए पहुंचे हैं। स्थानीय कस्बे में लावारिस बैल के बाद अब एक कुत्ते ने आतंक मचाया है। यह कुत्ता अभी तक पकड़ में नहीं आया है। इसके चलते कस्बे में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत चबूतरा में बुधवार को सुबह एक कुत्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया है। बता दें कि एक माह में पशुओं में रैबीज फैलने का यह पांचवां केस है। इससे पहले दो गायें और दो बैल दम तोड़ चुके हैं। वहीं अब इस कुत्ते ने लोगों को मुसीबत में डाल रखा है।
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष सपना कुमारी ने कहा कि पंचायत में सुबह एक कुत्ते में रैबीज फैलने से वह इधर-उधर भागने लगा। लोग इसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह पकड़ में नहीं आया। कुत्ता अभी तक आधा दर्जन लोगों को काट चुका है। इसमें महेंद्र सिंह वार्ड नंबर 5 और कांता देवी वार्ड नंबर 4 गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। जबकि अन्य सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना है, लेकिन यहां पर डॉक्टर भर्ती करना प्रदेश सरकार भूल चुकी है। इसके चलते घायल लोगों को उपचार देने में असुविधा हुई है। उधर, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय भारद्वाज ने कहा कि सुजानपुर सिविल अस्पताल में चार लोग कुत्ते के काटने से संबंधी इलाज लेने आए थे। लोगों को निशुल्क इंजेक्शन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed