{"_id":"5c34dbfabdec2256e43d3037","slug":"81546968058-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर के चमारड़ी गांव में आग से मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर के चमारड़ी गांव में आग से मकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के तहत चमारड़ी गांव में आग से एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आग की घटना में परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया है। आग से करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सोमवार देर रात नरेश कुमार पुत्र शंकर दास गांव चमारड़ी डाकघर पटलांदर के स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। घर में जब आग लगी तो उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।
आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने परिवार को दी और पूरे परिवार को सुरक्षित घर से बाहर निकाला। इस घटना में एक कमरा जल गया। कमरे के अंदर रखा सारा सामान और कुछ नकदी जल गई है। इसके बाद अग्निशमन विभाग और पुलिस कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाया। इस संबंध में तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया ने कहा कि आग की इस घटना में पीड़ित परिवार को चार लाख का नुकसान हुआ है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पांच हजार की फौरी राहत मौके पर ही दी गई है।