{"_id":"5c1929f4bdec2256f87b28c2","slug":"81545153012-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य मेला 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य मेला 29 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल सुजानपुर के परिसर में 29 दिसंबर को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त लोगों के नि:शुल्क टेस्ट कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। विभिन्न्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस संबंध में मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस स्वास्थ्य मेले के आयोजन को लेकर तमाम प्रबंधों को परस्पर सहयोग तथा बेहतर तालमेल के साथ अंजाम दें। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभाग की ओर से सुजानपुर ग्राउंड में परिवार नियोजन, कुष्ठ निवारण, टीबी नियंत्रण, नशा निवारण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी शिक्षाप्रद और जागरूक गतिविधियों पर आधारित स्टाल भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के प्रिंसिपल डॉ. अनिल चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, डॉ. संजय, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सरिता राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।