{"_id":"5c153ce5bdec2253a878968c","slug":"81544895717-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐ वतन मेरे आबाद रहे तु... पर बच्चों ने जगाई देशभक्ति की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐ वतन मेरे आबाद रहे तु... पर बच्चों ने जगाई देशभक्ति की अलख
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शीतल मॉडल पब्लिक स्कूल पट्टा में शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस यूथ प्रवक्ता एवं प्रभारी अभिषेक राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल निदेशक शक्ति चंद और प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने की। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत ऐ तिरंगे तुझे झुकने न देंगे, हिंदुस्तान मेरी जान, इना बड़ियां जो तुड़का लायां, राजस्थानी नृत्य, पहाड़ी नाटी आदि प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं को सामाजिक क्षेत्र में भी आगे आना होगा ताकि, प्रदेश और देश का भला हो सके। इस मौके पर पंचायत प्रधान कंचन ठाकुर, सुभाष चंद्र, नरेश कुमार, ईश्वरी देवी, हरिचंद, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।