{"_id":"5c129a0842c7925d2c7a4eaa","slug":"81544722952-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन के वार्ड-3 में मिले तीन लावारिस बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन के वार्ड-3 में मिले तीन लावारिस बैग
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। शहर के वार्ड तीन में एक घर और कुएं के पास तीन लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई है। घर के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नादौन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन आरंभ कर दी। वहीं, इसी वार्ड में स्थित बाल स्कूल के पीछे एक कुएं के पास भी दो बैग मिले जोकि पत्तन बाजार में स्थित गीता भवन में एक विवाह समारोह के दौरान रात को रुके कुछ युवकों के थे। इन युवकों के बैग में रखे चार मोबाइल चोरी होने की भी सूचना है। वार्ड तीन निवासी रविंद्र जैन ने बताया कि वीरवार सुबह घर के लोगों ने पास ही झाड़ियों में फेंके गए एक बैग को देखा। जिसमें कुछ सामान भी दिखाई दे रहा था। इसके बाद जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला गया तो उसमें रात के समय दो युवक घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए। उनमें से ही एक ने यह बैग फेंका और मौका से फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि रात के समय इसी वार्ड के एक भाग की स्ट्रीट लाइट भी बंद थी। जब इस बारे में विभाग के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात रात के समय जानबूझ कर लाइट बंद कर दे रहा है। जैन ने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर जानकारी एकत्रित की। वहीं दूसरी घटना में भी पुलिस जांच कर रही है। अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन