{"_id":"5b6af8df4f1c1bb37b8b6f21","slug":"81533737183-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में शिकायत पर भी नहीं हुआ रास्ते में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में शिकायत पर भी नहीं हुआ रास्ते में सुधार
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के धनेटा में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में ग्वालपत्थर से बढ़ेड़ा, करड़ी, आड़ता को जाने वाले रास्ते की खस्ताहाल स्थिति की शिकायत करने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों में रोष व्याप्त है। जिले का पहला जनमंच कार्यक्रम धनेटा में ही आयोजित किया गया था। दो माह बाद भी इस समस्या का समाधान न होने के कारण लोगों ने सरकार और प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है।
लोगों में अशोक कुमार, कांता देवी, बेली राम, संतोष कुमारी, शेर सिंह, मेहर सिंह, किशोरी लाल, सुनील कुमार, राजेश कुमार आदि का कहना है कि इस सड़क पर अब बरसात के दिनों में पैदल चलना मुश्किल हो चुका है। जबकि, पिछले दिनों धनेटा में हुए जनमंच कार्यक्रम में इस बारे में लिखित शिकायत करके सड़क की हालत को सुधारने की मांग की थी लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने इस सड़क की मरम्मत के लिए अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएम जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। उधर, ग्राम पंचायत प्रधान अर्चना देवी का कहना है कि बरसात के बाद प्राथमिकता के आधार पर रास्ते की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।