{"_id":"5b69ab114f1c1b6f668b7ebb","slug":"81533651729-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंग क्षेत्र में अब 100 से अधिक गाड़ियां कर पाएंगी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंग क्षेत्र में अब 100 से अधिक गाड़ियां कर पाएंगी प्रवेश
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पौंग डैम क्षेत्र में अब एक दिन में 100 से अधिक गाड़ियां प्रवेश कर पाएंगी। इससे पूर्व 50 गाड़ियों को पौंग क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति थी। विभाग ने पर्यटकों की संख्या को देखकर यह निर्णय लिया है। पौंग क्षेत्र में गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही होने के कारण मेहमान परिंदों को परेशानी होती है।
वन्य जीव विभाग ने कुछ माह पहले निर्णय लिया था कि पौंग क्षेत्र में सभी गाड़ियां प्रवेश नहीं करेंगी। इस दौरान मात्र 50 गाड़ियों को एक दिन में क्षेत्र में प्रवेश करवाने का निर्णय लिया गया। पौंग क्षेत्र में गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही के कारण वातावरण भी प्रदूषित होता हैं। वहीं वन्य प्राणी भी परेशान दिखते हैं। इससे वन्य प्राणी दूसरी जगह पलायन कर रहे थे। लेकिन, 50 गाड़ियों से पक्षियों एवं अन्य वन्य प्राणियों में कोई हलचल नहीं पाई गई। अब विभाग ने एक सौ से अधिक गाड़ियों का प्रवेश भी वैध कर दिया है। गाड़ियों की लिमिट बढ़ाने से पर्यटकों को लाभ मिलेगा। काफी संख्या में पर्यटक पौंग क्षेत्र में घूमने आते हैं। इस संबंध में वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है कि पौंग क्षेत्र में 100 से अधिक गाड़ियां प्रवेश कर पाएंगी। एक दिन में इन गाड़ियों की एंट्री वैध कर दी गई है।