फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एबीवीपी का आरोप, एसएफआई और कॉलेज प्रशासन कर रहे माहौल खराब

एबीवीपी का आरोप, एसएफआई और कॉलेज प्रशासन कर रहे माहौल खराब

Wed, 25 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई ने बुधवार को प्राचार्य को बीच कैंपस में घेर कर कॉलेज में बैग लेकर आने की अनुमति देने का आग्रह किया। परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि बैग लाने पर प्रतिबंध के चलते छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र कॉलेज के सामने दुकानों पर अपने बैग रखने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य से मांग की है कि सभी छात्र एवं छात्राओं को बैग लेकर कॉलेज में प्रवेश करवाया जाए, ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो। इसके साथ कॉलेज में 3 में से सिर्फ एक गेट को ही खोला जाए। दो गार्ड को कुछ दिनों तक बैग की चेकिंग के लिए तैनात किया जाए।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई के सचिव और जिला संयोजक सचिन लगवाल ने कहा कि कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब करने के पीछे एसएफआई और कॉलेज प्रशासन जिम्मेवार हैं। कॉलेज में बैग बंद होने के बाद भी एसएफआई के कार्यकर्ता के पास ग्रिप मिला है। इससे पता चलता है कि एसएफआई जो आरोप विद्यार्थी परिषद पर लगा रही है वह उनके लिए ही सत्यापित होता है। सचिन ने कहा कि कॉलेज से निलंबित 6 छात्रों में से एसएफआई के 2 ऐसे कार्यकर्ता हैं जो पहले भी 4 बार निलंबित हुए हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को कॉलेज से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed