{"_id":"5b4246844f1c1b0c278b5316","slug":"81531070084-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाली खाली सीटों की लिस्ट, पर आरक्षित वर्ग का नहीं दिया ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाली खाली सीटों की लिस्ट, पर आरक्षित वर्ग का नहीं दिया ब्योरा
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड और तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने मामला उजागर होने के बाद आनन-फानन में पहले राउंड की काउंसलिंग में खाली बची सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन, इसमें आरक्षित वर्ग का कोई भी ब्योरा नहीं दिया है। इससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन दिनों प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग जारी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक दूसरे राउंड की काउंसलिंग सात और आठ जुलाई को हुई। ‘अमर उजाला’ ने अपने 8 जुलाई के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। जिसके बाद बोर्ड ने पहले राउंड की काउंसलिंग से खाली रही सीटों की लिस्ट आनन-फानन में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ही वेबसाइट पर डाल दी है लेकिन, इस लिस्ट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आईआरडीपी के लिए आरक्षित सीटों का कोई ब्योरा नहीं दिया है कि प्रदेश की किन-किन आईटीआई में किस वर्ग के लिए सीटें खाली हैं।
वहीं आठ जुलाई को रविवार का दिन होने पर अभिभावक इसकी जानकारी जुटाने के लिए प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर और तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को फोन करते रहे। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बच्चों और उनके अभिभावकों को सही जानकारी नहीं दे रहा है। इससे आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए बच्चों के साथ उनके अभिभावक बेहद परेशान हैं। अभिभावक पुरुषोत्तम, हरनाम सिंह, विजय कुमार, ज्ञान चंद, कश्मीर सिंह और अन्य ने बताया कि तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शनिवार शाम साढ़े पांच बजे पहले राउंड से खाली रही सीटों की लिस्ट जारी की है। उसमें आरक्षित वर्ग की खाली सीटों का कोई ब्योरा नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग की तारीख नौ जुलाई तक बढ़ाने के आदेश दिए जाएं और आरक्षित वर्ग की खाली सीटों की जानकारी दिलाई जाए। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा उप निदेशक सुंदरनगर देवेंद्र राणा का कहना है कि लिस्ट सही जारी की है। उन्होंने आरक्षित वर्ग की सीटों के खाली होने के बारे में कुछ नहीं बताया।