{"_id":"5b003a954f1c1be8408b65ca","slug":"81526741653-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाइट के दो प्रिंसिपल की लड़ाई अब थाने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाइट के दो प्रिंसिपल की लड़ाई अब थाने पहुंची
Updated Sat, 19 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
fight cartoon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करोर में दो प्रधानाचार्यों की लड़ाई अब नादौन थाने में पहुंच गई है। कार्यालय में स्टाफ की बैठक बुलाने और दूसरे प्रधानाचार्य के विरोध तथा प्रधानाचार्य की कमरे में दो कुर्सी-टेबल लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
कुर्सी की लड़ाई से जहां संस्थान के प्रशिक्षु और अध्यापक परेशान हैं। वहीं मौजूदा स्टाफ को भी कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं। दरअसल गत दिवस नए प्रधानाचार्य ने कार्यालय में तैनात स्टाफ की बैठक बुलाई हुई थी। बैठक के दौरान पुराने प्रधानाचार्य कार्यालय में मौजूद नहीं थे। जैसे ही पुराने प्रधानाचार्य संस्थान पहुंचे तो बैठक में मौजूद समस्त कार्यालय स्टाफ को देख नाराज हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने सारे स्टाफ को अपने-अपने कमरों में भेज दिया। इसके साथ ही नए प्रधानाचार्य ने अपने बैठने के लिए प्रधानाचार्य कक्ष में पहले से मौजूद कुर्सी के सामने एक अन्य कुर्सी और टेबल भी लगवा लिया। इससे मामला काफी तनावपूर्ण हो गया। दोनों प्रधानाचार्यों के बीच लंबे समय तक गहमागहमी होती रही। इसके बाद नए प्रधानाचार्य ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवा दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि अगर उन्हें बेवजह तंग किया गया तो प्रधानाचार्य कक्ष में मजबूरन तालाबंदी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन