{"_id":"5a6225074f1c1b61268b5429","slug":"81516381447-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर शहर में लगेंगी एक सौ नई स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर शहर में लगेंगी एक सौ नई स्ट्रीट लाइटें
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक वीरवार को संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष रमन भट्टनागर ने की। बैठक में शहर के विकास को लेकर चर्चा की गई। शहर में 100 स्ट्रीट लाइट पोल स्थापित करने का निर्णय लिया।
शहर में लंबे समय से बीपीएल परिवारों में जो गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा पात्र परिवारों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह चर्चा की गई की रेहड़ी- फड़ी बाजार में दुकानों का निर्माण किया जाए वह निर्माण कार्य की धनराशि रेहड़ी-फड़ी मालिक जमा करवाएं जो दुकान आवंटित होने के बाद जमा धनराशि दुकान के किराए के रूप में कटेगी। सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। वार्ड नंबर 2 में लिंक रोड के निर्माण के लिए राशि रखी गई तथा भवन नक्शे पास किए गए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष रमन भट्टनागर, ईओ केएल ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, पार्षद मनोज ठाकुर, अशोक मेहरा, ज्योति, रेणु गुप्ता, सुमन अटवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।