{"_id":"5a0ee9ae4f1c1b59678bc657","slug":"81510926766-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाहदेवी कस्बे में घरेलू गैस आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाहदेवी कस्बे में घरेलू गैस आपूर्ति ठप
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी कस्बे में घरेलू गैस आपूर्ति ठप
डेढ़ माह से नहीं हुई सिलेंडरों की सप्लाई, लोगों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
अवाहदेवी(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में डेढ़ माह से घरेलू गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। कस्बा के लिए उपमंडल मुख्यालय भोरंज स्थित गैस एजेंसी से गैस सिलेंडरों की सप्लाई की जाती है। गैस आपूर्ति सुचारु व समय पर नहीं होने के कारण गृहिणियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में करीब 100 से ज्यादा व्यापारी व किरायेदार रहते हैं। वहीं स्थानीय लोगों की संख्या भी सैकड़ों में है। इनमें किसी का गैस सिलेंडर इस सप्ताह खाली होता है तो किसी का दूसरे सप्ताह, लेकिन गैस सप्लाई डेढ़ माह में एक बार हो रही है। कुछेक उपभोक्ताओं के पास एक ही सिलेंडर कनेक्शन है। गैस आपूर्ति सुचारु न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बाजार सुधार सभा के प्रधान विनोद ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, चुन्नी लाल, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, सुरेश कुमार, रघुनाथ चंदेल, प्रवेश कुमार, पुरषोत्तम लाल, पवन कुमार, प्रीतां देवी, अनीता देवी, विमला देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, रेखा कुमारी, निराशा देवी, आशा देवी आदि का कहना है कि कस्बे में 15 दिनों में एक बार गैस की सप्लाई आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनवरी माह से नवंबर माह तक 11 महीनों में केवल 6 बार ही गैस सप्लाई आई है। जिस कारण लोगों ने एजेंसी धारक व विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया है। लोगों ने एजेंसी धारक और विभाग से गैस सप्लाई सुचारु रखने की मांग की है ताकि गृहणियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि कस्बे में बहुत से उपभोक्ताओं के पास लकड़ी के चूल्हे भी नहीं हैं। वहीं किराये पर रहने वाले लोगों को चूल्हे में जलाने के लिए लकड़ी भी नहीं मिल पाती है। जिस कारण समस्या पैदा होती है। उधर, इस संदर्भ में भोरंज गैस एजेंसी के प्रबंधक अजय चंदेल का कहना है कि एक दो दिन के भीतर कस्बे में गैस आपूर्ति कर दी जाएगी।