{"_id":"59f473494f1c1b65548b99f5","slug":"81509192521-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल की चपेट में हमीरपुर के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल की चपेट में हमीरपुर के बाशिंदे
Updated Sat, 28 Oct 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी, खांसी और जुकाम ने जकड़े मरीज
क्षेत्रीय अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
जनरल ओपीडी के बाहर उमड़ रही रोगियों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। बदलते मौसम में जिले के लोगों को वायरल ने अपनी चपेट में ले लिया है। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इसमें सबसे अधिक पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। चिकित्सकों का तर्क है कि मौसम के बदलते मिजाज और शुष्क मौसम के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 120 से 150 मरीज सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके चलते जनरल ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लग रही है। बदलते मौसम के कारण बच्चे भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
सुबह और शाम मौसम ठंडा और दोपहर को गर्म होने के कारण लोग सर्दी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों से बदलते मौसम में जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सक डा. पुष्पेंद्र वर्मा का कहना है कि लोग बदलते मौसम में खान-पान तथा कपड़ों का ध्यान रखें क्योंकि सर्दियों का मौसम आने वाला है और सुबह शाम ठंड भी पड़ रही है तो लोग गर्म कपड़े पहनना शुरू करें। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने में अस्पताल प्रबंधन प्रयासरत है।