{"_id":"59f473474f1c1bec538b9b95","slug":"81509192519-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बीज के लिए काट रहे दफ्तरों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बीज के लिए काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के किसानों को कृषि विभाग से गेहूं की फसल बिजाई के लिए बीज नहीं मिल पा रहा है। गेहूं बिजाई का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन कृषि विभाग क्षेत्र के किसानों को गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने में असमर्थ है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। किसानों का कहना है कि गेहूं का बीज देरी से दिया जाता है। समय पर बिजाई के लिए किसानों को बीज बाजार से महंगे दामों पर खरीदना पड़ता है। किसानों प्रीतम चंद, सुरजीत, रिखी राम, बलदेव, प्रीतम, मनोहर, रूलिया राम, विजय कुमार, सोहन लाल, कंचन देवी, संतोष कुमार, मोनिका देवी इत्यादि का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से ताल स्थित कृषि विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन दफ्तर से एक ही जवाब मिलता है कि अभी दो चार दिन में बीज आने वाला है। कृषकों का कहना है कि विभाग की इस लेटलतीफी के कारण उपमंडल के कई किसानों ने बाजार से बीज लेकर बीजना शुरू कर दिया है। किसानों ने विभाग से मांग की है कि शीघ्र उन्हें बीज उपलब्ध करवाया जाए। उधर, एसएमएस कृषि विभाग सतीश शर्मा का कहना है कि गेहूं के बीज की सप्लाई आते ही बीज किसानों को वितरित कर दिा गया है। दूसरी सप्लाई के लिए डिमांड भेज दी गई है। एक-दो दिन में बीज आ जाएगा, जो किसानों को वितरित कर दिया जाएगा। बहरहाल, किसानों को एक नवंबर का समय दिया गया है।
विज्ञापन