{"_id":"5fd0fcdd8ebc3e3c5053e42c","slug":"8-more-booth-estblished-for-corona-semple-hamirpur-hp-news-sml354008429","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के लिए जिले में स्थापित किए 8 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के लिए जिले में स्थापित किए 8 बूथ
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
8 more booth estblished for corona semple
Link Copied
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कहा कि कोविड-19 सैंपलिंग के लिए जिले के 8 अस्पतालों एवं स्थानों पर विशेष बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर सैंपल देने के लिए समय निर्धारित किया गया है तथा नोडल चिकित्सा अधिकारी तैनात किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति निर्धारित समय अवधि में इन बूथों पर आकर कोरोना टेस्ट के लिए अपना सैंपल दे सकता है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर के बूथ पर सुबह 9:30 से 11 : 30 बजे और बिजली बोर्ड विश्राम गृह अणु के बूथ पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सैंपल दिए जा सकते हैं। इसी प्रकार नागरिक अस्पताल टौणी देवी में सुबह 9:30 से 11: 30 बजे तक, नागरिक अस्पताल बड़सर में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, नागरिक अस्पताल भोरंज में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, नागरिक अस्पताल सुजानपुर में सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक, नागरिक अस्पताल नादौन के बूथ पर दोपहर 2 से 3:30 बजे तक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ के बूथ पर सुबह 9: 30 से 10: 30 बजे तथा दोपहर 2 से 3: 00 बजे तक सैंपल दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बूथ के लिए डॉ. राजेंद्र अग्निहोत्री को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94180-96541 है। बिजली बोर्ड विश्राम गृह अणु के नोडल अधिकारी डॉ. कविश खन्ना 94182-54182, नागरिक अस्पताल टौणी देवी डॉ. कुमार अभिषेक 70182-51414, नागरिक अस्पताल बड़सर डॉ. राकेश कुमार 70782-82184, नागरिक अस्पताल भोरंज डॉ. पृथी चौधरी 88948-67267, नागरिक अस्पताल सुजानपुर डॉ. राजकुमार 94181-19798, नागरिक अस्पताल नादौन डॉ. बीएस राणा 94180-93437 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ के नोडल अधिकारी डॉ. मोहित डोगरा बनाए गए हैं, जिनका मोबाइल 94596-53421 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।