{"_id":"68a0dbac87ad2a5d1d0a260e","slug":"79th-independence-day-celebrated-across-the-district-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-164066-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिलेभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिलेभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की रही धूम
Sun, 17 Aug 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। स्रोत:
भोटा/धनेटा/सुजानपुर/हमीरपुर। जिलेभर में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। गांव से लेकर शहर तक आजादी में अपना बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों की याद में समारोहों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले के सभी न्यायिक परिसरों में भी ध्वजारोहण किया गया। जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और न्यायिक परिसर में कार्यरत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उधर, न्यायिक परिसर बड़सर में न्यायिक दंडाधिकारी मनु प्रिंजा और न्यायिक परिसर नादौन में सीनियर सिविल जज अनुज बहल ने तिरंगा फहराया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत लग कड़ियार स्थित आंबेडकर भवन में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। समारोह का आयोजन सुजानपुर टिहरा और बमसन (टौणी देवी) मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों, कारगिल युद्ध में बलिदान हुए जवानों के परिजनों, और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वहीं, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, जोश और गरिमा के साथ स्कूल के सभागार में मनाया। समारोह में स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजिंदर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। भोटा में भी वीर सैनिकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम आयोजक जनसेवक एवं ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने सैनिकों को तिरंगा देकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में हेल्पिंग हैंड्स संस्था की ओर से सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान के कला मंच में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। भोरंज में उपमंडल स्तरीय समारोह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित हुआ।
इसके साथ प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, ग्राम पंचायत रोपा, ग्राम पंचायत लंबलू, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर के सौजन्य से वृत भलेठ के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से ग्राम पंचायत कैहरवीं, राजकीय (उत्कृष्ट) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, भुक्कड़, चौरी, भोटा, कन्या नादौन, चबूतरा बदारन, धनेटा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, भगेटू गांव में ग्रामीणों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।