फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   792 students arrived in Government College Hamirpur on the second day

दूसरे दिन पहुंचे राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 792 विद्यार्थी

Thu, 02 Sep 2021 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
792 students arrived in Government College Hamirpur on the second day
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में कक्षाएं समाप्त होने पर घर जातीं छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को दूसरे दिन 792 विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। कॉलेज में दूसरे दिन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को ही बुलाया गया था। जबकि, तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अन्य दिनों का निर्धारण किया गया है। कोरोना काल में पांच माह बाद एक सितंबर से कॉलेज खुल गए हैं। जिससे कॉलेजों में भी चहल-पहल लौट आई है, वहीं बाजारों, बसों में भी खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

कॉलेज जाने के लिए सुबह सवेरे बस अड्डे में भी खूब भीड़ उमड़ रही है। जिससे बस चालकों को भी आर्थिक लाभ हो रहा है। वहीं, कॉलेज के आसपास की दुकानों का भी ठप पड़ा धंधा भी चल पड़ा है। बाजारों में भी युवा खूब घूम रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में वर्तमान में पांच हजार के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसलिए कॉलेज प्रशासन में अलग अलग दिनों में विद्यार्थियों को बुला रहा है।
विज्ञापन

जिन कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है उसमें महज 50 फीसदी विद्यार्थियों को कॉलेज बुलाया जा रहा है। शेष बचे हुए विद्यार्थियों के लिए अन्य दिन निर्धारित किया गया है। वीरवार को कॉलेज में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को ही बुलाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि दूसरे दिन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को बुलाया गया था। कुल 792 विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। सभी विद्यार्थियों की कॉलेज गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन करवाई गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed