{"_id":"571fa3f24f1c1bf571a91802","slug":"76140-farmers-mrida-helth-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"76140 किसानों को मिलेंगे मृदा स्वास्थ्य कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76140 किसानों को मिलेंगे मृदा स्वास्थ्य कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि हमीरपुर के सभी 76140 किसानों को चरणबद्ध तरीके से मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे किसान फसलों को उचित मात्रा में खाद इत्यादि का प्रयोग कर सकेंगे। उपायुक्त ने मंगलवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि किसानों को मृदा जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। कोई भी किसान अपने स्तर पर मृदा की जांच कृषि विभाग के माध्यम से करवा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य जांच कार्ड में खाद इत्यादि के बारे में जानकारी दी जा रही है। मृदा स्वास्थ्य जांच कार्ड में देशभर में अव्वल रहने पर कृषि तथा मृदा विभाग के अधिकारियों को भी बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग ने इस कार्यक्रम को तत्परता के साथ कार्यान्वित किया है। इसी के आधार पर देश भर में इस कार्यक्रम के लिए हमीरपुर जिला को पुरस्कार भी मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि विभाग की मृदा जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण करने के बाद बताया कि गत वर्ष फरवरी में मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने की योजना शुरू हुई थी। तीन वर्ष में सभी किसानों के मृदा कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हमीरपुर में एक वर्ष में ही मृदा कार्ड बनाने के लिए जिला की कृषि योग्य भूमि के नमूने एकत्रित कर लिए गए हैं। एक वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को भी सौ फीसदी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि के लिए हमीरपुर जिला को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। इस अवसर पर एडीसी रूपाली ठाकुर, एसीटूडीसी डा. आशीष शर्मा, आईएएस प्रोबेशनर डा. निपुण, उपनिदेशक कृषि विभाग डा. अलबेल ठाकुर, जिला मृदा अधिकारी डा. नेगी, जिला कृषि अधिकारी डा. विद्यासागर समेत अन्य उपस्थित रहे।