फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आत्मविश्वास रखें छात्राएं, हर परिस्थिति का बहादुरी से करें सामना : परमार

आत्मविश्वास रखें छात्राएं, हर परिस्थिति का बहादुरी से करें सामना : परमार

Thu, 16 May 2019 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। छात्राएं खुद पर आत्मविश्वास रखें और हर परिस्थिति का डटकर सामना करें। हर छात्रा अपने हौसले और बहादुरी की बदौलत झांसी की रानी की तरह बहादुर बन सकती हैं। यह शब्द थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने वीरवार को महर्षि विद्या मंदिर (गगाल) नादौन में ‘अमर उजाला’ के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि किसी भी पुरुष या युवा की ओर से कोई भी ऐसी हरकत जो उन्हें संदेहास्पद लगती हो, उस बारे में कभी भी चुप न रहें और न ही इसे किसी से छुपाएं। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर तुरंत इस बारे में सूचना दें। फोन पर यदि वह अपनी पहचान न बताना चाहें तो भी इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाती है। विभाग की ओर से भी ऐसी सूचना गुप्त रखी जाती है।
उन्होंने पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया। परमार ने अध्यापकों से भी आह्वान किया कि बच्चों के साथ होने वाली ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस विभाग की ओर से नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने भी इन विषयों पर विस्तार से बताया। उन्होंने ऐसे मामलों में कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि किन-किन मामलों में आरोप सिद्ध होने पर कितनी सजा का प्रावधान है। उन्होंने होशियार हेल्पलाइन, शक्ति बटन, गुड़िया हेल्पलाइन आदि के बारे में भी जानकारी दी। इससे पूर्व प्रधानाचार्य जीएस तिवारी ने थाना प्रभारी का स्वागत किया। ज्यादतियों के खिलाफ बच्चों को निडर बनकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। इस अवसर पर मोनिका शर्मा, नीलम तिवारी, शिवानी ठाकुर तथा सोनिका सहित अन्य अध्यापक और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


क्या कहती हैं छात्राएं
न सहें अपराध या अन्याय: साक्षी
जमा एक कक्षा की छात्रा साक्षी राणा ने कहा कि अपने साथ होने वाले किसी भी अपराध या अन्याय को सहना नहीं चाहिए। इसका डटकर मुकाबला करते हुए पुलिस और परिजनों से शिकायत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पता चला : सिमरन
जमा दो कक्षा की सिमरन ने कहा कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में कार्यक्रम में पता चला है। पुलिस सहायता के लिए 112 पर सूचना देनी चाहिए। इसके साथ ही लोगों को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करेंगी।

हिम्मत दिखाकर अन्याय के खिलाफ लड़ें : शैली
जमा दो कक्षा की शैली शर्मा ने कहा कि अपने या अन्य किसी भी लड़की के साथ होने वाले किसी भी अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। हिम्मत न हारकर बल्कि हिम्मत कर अन्याय के विरुद्ध लड़ना चाहिए।


जीत के लिए आत्मविश्वास जरूरी : श्रेया
दसवीं कक्षा की श्रेया ने कहा कि आत्मविश्वास ही सशक्त बनाता है। इसलिए आत्मविश्वास न खोएं, क्योंकि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। आत्मविश्वास और बहादुरी ही हर क्षेत्र में जीत दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed