{"_id":"5c967d59bdec2213e54ba850","slug":"71553366361-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल गायन में ईशा और अंकिता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल गायन में ईशा और अंकिता प्रथम
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव उमंग-2019 का शनिवार को समापन हो गया है। उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंजू सहगल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय की सत्रह वर्ष की सफल यात्रा और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। सहगल ने कहा कि यह वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव विद्यार्थियों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कॉलेज के मेधावी छात्रों को बधाई दी।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से नशे और नकल की प्रवृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया। उमंग-2019 के दूसरे दिन की स्पर्धाओं में एकल गायन में ईशा और अंकिता प्रथम, नेहा व अंकिता ठाकुर द्वितीय और प्रिया व विकास तृतीय स्थान पर रहे। युगल नृत्य में वंदना, अंकिता और वर्षा, श्रेया की टीम संयुक्त रूप से प्रथम, शालिनी और शिवानी द्वितीय तथा नेहा व नितिका की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य में सलोनी और अंकिता संयुक्त रूप से प्रथम, शालिनी द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहा। समूह नृत्य में विज्ञान संकाय से नैंसी और सहेलियां प्रथम, शिखा और सहेलियां द्वितीय और बीसीए संकाय से नैंसी और सहेलियां तृतीय स्थान पर रहीं।