फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बाबा के दर पर पहले दिन 34.76 लाख रुपये चढ़े

बाबा के दर पर पहले दिन 34.76 लाख रुपये चढ़े

Fri, 15 Mar 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह मेले के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर 23,06,557 की नकदी तथा 11,70,040 रुपये का दान पर्ची के माध्यम से मंदिर में चढ़ाया। मेले के पहले दिन 34,76,597 रुपये का चढ़ावा मंदिर में चढ़ाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 18 ग्राम सोना, 160 ग्राम चांदी, विदेशी मुद्रा इंग्लैंड 100 पाउंड, यूएस डॉलर 2205, यूरो 130, कनाडा डॉलर 105, ऑस्ट्रेलिया करंसी 110 तथा यूएई करंसी 765 श्रद्धालुओं ने मंदिर में चढ़ाए। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह मेलों के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए आते हैं तथा करोड़ों रुपये का चढ़ावा मंदिर में चढ़ाया जाता है। मंदिर अधिकारी ने बताया कि पहले दिन 34,76,597 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया है। वहीं, बाबा बालक नाथ मंदिर में मेलों के दौरान प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं की तादाद एकदम से बढ़ जाती है। लाखों की तादाद में पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु कम खर्च में मालवाहन वाहनों जैसे ट्रैक्टर ट्रालियों, ट्रकों और टैंपुओं में जैसे-तैसे बैठने की व्यवस्था करके दियोटसिद्ध और शाहतलाई पहुंचते रहे हैं। कई बार यातायात नियमों की अवहेलना श्रद्धालुओं की जान जोखिम में डाल देती है। अब इन हादसों को देखते हुए और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाएगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को ऐसे वाहन चालकों से निपटने के सख्त निर्देश आला अधिकारियों की ओर से दे दिए गए हैं। वहीं, किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस की क्विक रिएक्शन टीमों के अलावा सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने कहा कि मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश की सीमा के बाहर रोकने के लिए ऊना के एसपी से बात की गई है। अगर फिर भी नियमों को तोड़ा जाता है तो मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed