फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सशक्त नारी से ही सशक्त समाज की परिकल्पना : कमलेश

सशक्त नारी से ही सशक्त समाज की परिकल्पना : कमलेश

Fri, 08 Mar 2019 06:46 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर) Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
सशक्त नारी से ही सशक्त समाज की परिकल्पना : कमलेश
विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि सशक्त नारी से ही सशक्त समाज की परिकल्पना साकार होगी। जितनी हमारी नारी मजबूत होगी उतना ही समाज बुराइयों से दूर रहेगा। कमलेश कुमारी ने यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत धमरोल के अंबेडकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। इस कार्यक्रम में अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत उपस्थित महिलाओं को नारी गरिमा की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूक करने के लिए लघु नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने पोषण अभियान के तहत लगाए गए स्टाल का भी अवलोकन किया। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों की 22 लड़कियों को 10-10 हजार रुपये की एफडी वितरित की और बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत 20 लड़कियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीडीपीओ हमीरपुर बलवीर बिरला, भोरंज अस्पताल से डॉ. प्रियंका विशिष्ठ, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सविता पटियाल, आशा रानी, कांता राणा, निर्मला देवी, पूनम कुमारी, सुनीला, चमन लता, कमलेश कुमारी, सिमरो देवी, सरोज कुमारी, रवि कुमार, अभिषेक, सुनील कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोरंज अशोक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अनीता ठाकुर, प्रधान धमरोल विजय कुमार, बीडीसी सदस्य राजकुमारी प्रधान सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बाक्स:
लड़कियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी : आचार्य
जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बाद लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि जहां 2015 में जहां लड़कियों की संख्या 1000 के मुकाबले 886 थी। अब इनकी संख्या 954 हो गई है। उन्होंने लड़का-लड़की के भेद को मिटाने का भी आग्रह किया है। सीडीपीओ भोरंज जीतराम चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed