{"_id":"5c6edc37bdec22737d20d6b8","slug":"71550769207-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर गरजा भारतीय मजदूर संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर गरजा भारतीय मजदूर संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारतीय मजदूर संघ इकाई हमीरपुर ने वीरवार को मांगों को लेकर गांधी चौक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाल प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीसी शर्मा की अध्यक्षता में एसी टू डीसी अनुपम ठाकुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 26 सूत्री मांग पत्र भेजा। संघ ने मांग उठाई कि जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके पर संघ ने कामगारों को मासिक न्यूनतम वेतन 18000 रुपये देने की मांग उठाई। इसके साथ आउटसोर्स प्रथा को बंद करने और पुरानी पेंशन को बहाल करने आदि की मांग उठाई है।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीसी शर्मा ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाए। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए। शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि समान काम समान वेतन दिया जाना चाहिए। सिंचाई विभाग में पंचायतों के अधीन लगे जलरक्षकों को न्यूनतम वेतन और नियमित किया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, एनके नंदा, प्रवीण, अशोक, मीना देवी, कांता, सुमना, शुभम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।