{"_id":"5c62fc9dbdec2256b807fe44","slug":"71549991069-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलाला और रानी लक्ष्मीबाई की तरह बनें छात्राएं : अर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलाला और रानी लक्ष्मीबाई की तरह बनें छात्राएं : अर्जित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या आदर्श विद्यालय नादौन में मंगलवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रमुख अर्जित सेन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल में पढ़ने वाली 550 छात्राओं और स्कूल अध्यापक वर्ग की मौजूदगी में सारा खेल मैदान खचाखच भर गया। एसपी अर्जित सेन ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर वह भविष्य में कुछ बनना चाहती हैं तो पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई और रानी लक्ष्मीबाई की तरह बनें। पाकिस्तान में महिलाओं के लिए शिक्षा अनिवार्य बनाए जाने की मांग को लेकर तालिबानी आतंकियों ने मलाला को 9 अक्तूबर 2012 को गोली मार दी थी। समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए उसे वर्ष 2014 का नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ठाकुर ने कहा कि जब तक देश की प्रत्येक महिला अपराजिता नहीं बनेगी, तब तक देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं। महिलाओं को खुद अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी होगी।
उन्होंने साइबर क्राइम की जानकारी देते कहा कि अगर कोई इसकी शिकार होती है तो वह निकटतम पुलिस थाना या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा, धूम्रपान और फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत इंटरनेट की अन्य साइटों पर अपने फोटो, व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करने बारे चेताया। छात्राएं परिवार में माता-पिता से बात करें और कोई बात न छुपाएं। कार्यक्रम के बाद कई छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक से करिअर को लेकर सवाल किए। जिसका जवाब पुलिस अधीक्षक ने बेहतरीन तरीके से दिया।
जिला स्वास्थ्य विभाग से जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि तंबाकू में चार हजार से अधिक केमिकल निकलते हैं, जिससे धूम्रपान करने वाले, उनसे हाथ मिलाने वाले और आसपास खड़े लोग बीमारी की चपेट में आतेे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 3-डी यानी डिजीज, डॉक्टर औरव ड्रग की उपचार के दौरान भूमिका बारे बताया। उन्होंने कहा कि कम से कम छात्राएं रोजाना आठ गिलास पानी पीएं। इसके अलावा उन्होंने कैंसर, स्वाइन फ्लू, हैंडवॉश की सही तरीके, अनीमिया, गुड टच और बेड टच आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को संतुलित पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
रावमापा कन्या नादौन के प्रधानाचार्य गोबिंद सिंह ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के जरिए कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी उन्हें और स्कूल की छात्राओं को मिली है। इस तरह के कार्यक्रम से लोगों को सरकारी की योजनाओं और कानून की जानकारी मिलती है, जिसके लिए अमर उजाला समाचार पत्र बधाई का पात्र है।
छात्रा सीमालिका का कहना है कि बेटियां आज के समय में खेलों और पढ़ाई समेत हर क्षेत्र में पदक प्राप्त कर रही हैं। उसने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम से उन्हें जीवन में कभी हार न मानने की सीख मिली है।
अनमोल ने बताया कि अपराजिता कार्यक्रम से लड़कियों को कानून द्वारा प्रदत्त योजनाओं की जानकारी मिली है। वह आगे चलकर आईपीएस बनना चाहेंगी।
यशस्वी शर्मा का कहना है कि बेटियों को बेटों से कम नहीं समझना चाहिए। क्योंकि बेटों की तरह बेटियां भी आज आईपीएस और आईएएस बनकर विभिन्नर पदों पर सेवाएं दे रही हैं।
रूपाली का कहना है कि वह ऐसे बच्चों की सहायता करना चाहती हैं जो गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते। पुलिस अधीक्षक से जानकारी मिली है। आज के समय में बहुत से लोग एनजीओ बनाकर ऐसे बच्चों को पढ़ा रहे हैं जो कि पैसों के अभाव के कारण पढ़ नहीं सकते।
मुस्कान ने बताया कि वह किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करती है, चाहे वह पढ़ाई का हो या खेलों का। आज अपराजिता कार्यक्रम में उन्होंने बिना किसी दबाव के आगे बढ़ना और लक्ष्य को हासिल करना सीखा है।