{"_id":"5c3635f5bdec2257022fa087","slug":"71547056629-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक के खिलाफ न की जाए विभागीय कार्रवाई : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक के खिलाफ न की जाए विभागीय कार्रवाई : यूनियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन ने सरकाघाट डिपो की पिछले तीन दिनों से पुलिस चौकी अवाहदेवी में खड़ी बस को लेकर विरोध जताया है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर ने कहा कि तीन दिन पहले सरकाघाट डिपो की यह बस जम्मू से सरकाघाट जा रही थी। तभी समीरपुर में एक मोड़ पर दो बाइक सवार तेज गति से आए और हड़बड़ा कर बस से बिना टकराए सड़क पर गिर गए।
उन्होंने कहा कि बाइक की बस के साथ टक्कर नहीं हुई थी। इस पर क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन किसी ने भी बाइक सवार को उठाने की जहमत नहीं उठाई। बस चालक ने ही बाइक सवार दोनों लोगों को टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद बस को थाने ले गई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन से बस पुलिस चौकी में खड़ी है। यूनियन ने सरकाघाट क्षेत्रीय प्रबंधक से चालक राकेश कुमार पर विभागीय कार्रवाई न करने की मांग उठाई है। बस और चालक को जल्द रिलीज करने की मांग की है।