फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाजपा में शामिल होने की बात गलत, कांग्रेस की हूं वफादर सिपाही : कमलेश

भाजपा में शामिल होने की बात गलत, कांग्रेस की हूं वफादर सिपाही : कमलेश

Tue, 08 Jan 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपुर विस क्षेत्र की टपरे पंचायत की प्रधान रजनीश कुमारी मंगलवार को कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के साथ हमीरपुर पहुंची। उन्होंने यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की वफादार सिपाही हैं तथा हमेशा रहेंगी। पंचायत प्रधान ने कहा कि कुछ दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें आ रही हैं, जोकि गलत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने वह पंचायत के कार्यों को लेकर गई थीं, जहां उन्हें भाजपा में शामिल होने की पेशकश की गई थी। लेकिन, इन्होंने इतना कहा था कि अगर उनके पंचायत के विकास कार्य होते हैं तो वे इस पर जरूर सोचेंगी।
विज्ञापन

इसके बावजूद भाजपा के कार्यकर्ता उनके घर आकर बेवजह धमकियां देकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह औरत हैं तो क्या उनका मान-सम्मान नहीं है। इस दौरान उनके साथ उपस्थित विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करना बंद नहीं किया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि इन दिनों भाजपा अपने पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित कर रही है। अपने संगठनों को मजबूत करने के लिए सभी को अधिकार है लेकिन, पन्ना प्रमुख से लेकर इनके सभी नेताओं को अपनी बैलेंस सीट जनता में रखनी होगी। मोदी सरकार न तो कोई वायदा पूरा कर पाई है और न ही बड़ा प्रोजेक्ट हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अब तक धरातल पर शुरू करवा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed