{"_id":"5bf991e7bdec2241885d4874","slug":"71543082471-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करे सरकार : संघ
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताल (हमीरपुर)। शारीरिक शिक्षक बेरोजगार संघ हमीरपुर की बैठक शनिवार को डिडवीं टिक्कर में आयोजित की गई। इसमें करीब 150 बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। संघ के प्रधान मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शारीरिक शिक्षकों के लगभग 2000 पदों को भरने के दिशा निर्देश दिए थे लेकिन, जब विधानसभा में इसकी चर्चा हुई तो जेबीटी, एलटी, टीजीटी और शास्त्री के पदों को भरने के लिए चर्चा हुई।
सरकार शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरना भूल गई। इससे बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों में काफी रोष है। संघ के प्रधान ने मुख्यमंत्री से जल्द शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की गुहार लगाई है ताकि, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों और स्कूलों में खेलकूद व शारीरिक शिक्षा के विषय की पढ़ाई भी बाधित न हो। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर नीरज शर्मा, गिरीश चौधरी, कुलवंत सिंह ठाकुर, कर्मवीर, नीटू चौधरी, रमन, अशोक जरियाल, पिंकू ठाकुर, कमल कांत, किशोर शर्मा, नीलम ठाकुर आदि बेरोजगार शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।