फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बहकावे में आकर टीजीटी काडर अध्यापकों के हितों से खिलवाड़ न करे सरकार

बहकावे में आकर टीजीटी काडर अध्यापकों के हितों से खिलवाड़ न करे सरकार

Sat, 24 Nov 2018 11:22 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टीजीटी काडर से जुड़े अध्यापक संगठनों ने मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर वर्तमान पदोन्नति कोटे में किसी भी प्रकार की कटौती का कड़ा विरोध किया है। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में बैठक की। इसमें दो टूक स्पष्ट किया गया कि वर्तमान सरकार मात्र 4500 सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं के बहकावे में आकर टीजीटी काडर से जुड़े 26000 अध्यापकों के हितों से खिलवाड़ न करे। सीधी भर्ती वाला स्कूूल प्रवक्ता संघ सरकार को गुमराह करने के लिए अपनी संख्या 16000 बताता है, जबकि वे इस संख्या में 8000 पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता की संख्या को भी जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं में से 2000 के करीब प्रवक्ता अनुबंध एवं पीटीए पर हैं। इनके अपने-अपने संगठन और अपनी मांगे हैं। सीधी भर्ती वाला स्कूल प्रवक्ता संघ सरकार के सामने गलत आंकड़े प्रस्तुत करके उसे गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। संघ के नेताओं ने पीजीटी का पदनाम प्रवक्ता बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। संघ के नेताओं ने मांग की है कि वर्ष 2001 से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सृजित मुख्याध्यापकों के 236 पदों को भरा जाए। इस मौके पर विजय गौतम, यशवीर जंवाल, केवल ठाकुर, मनोज परिहार, सुरेश कौशल, राकेश कानूनगो, जोगराज डोगरा, सुरेश कौशल, संजय ठाकुर, मदन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed