{"_id":"5bf2e8a3bdec2269871ef66d","slug":"71542645923-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के शौचालय सार्वजनिक घोषित, करें प्रयोग : चंदेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के शौचालय सार्वजनिक घोषित, करें प्रयोग : चंदेल
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विश्व शौचालय दिवस के तहत बीडीओ कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण हमीरपुर सुनील चंदेल ने की। इस कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने बैठक में आए पंचायत प्रधानों, महिला मंडल के प्रधान व सचिव और सदस्यों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी पंचायत प्रधानों एवं महिला मंडल के प्रधानों से अनुरोध किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत सपने को साकार करने के लिए घर-घर संदेश पहुंचाएं।
परियोजना अधिकारी सुनील चंदेल ने उपस्थित महिलाओं को शौचालय बनाने एवं उसके प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर मौजूद शौचालयों को सार्वजनिक घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि खुले में शौच जाने से बीमारियों के फैलने का खतरा होता है। इस कार्यशाला में खंड योजना अधिकारी राजेश कुमार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन अनिल, खंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन मनोरमा देवी, पंचायत प्रधान मति टीहरा गुरदेव जगोता, प्रधान ग्राम पंचायत बजूरी बलवंत सिंह, बस्सी झनियारा की प्रधान सोमा देवी, मझोग सुल्तानी की सरोज, धनेड़ ग्राम पंचायत प्रधान जोगिंद्र सिंह, चंगर के प्रधान बर्फी राम सहित समस्त महिला मंडल के प्रधान, सचिवों व महिला सदस्यों ने भाग लिया।