{"_id":"5bd4aa32bdec2269695d9447","slug":"71540663858-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार घायल
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत धनोटू कस्बे के पास कार और बाइक के बीच टक्कर होने से बाइक सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को लोगों ने सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चला हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार को पोलो राम पुत्र शिव राम निवासी खखरियां जिला मंडी और बलवीर सिंह पुत्र बहादुर सिंह लोंगणी धर्मपुर किसी कार्य के लिए हमीरपुर जा रहे थे कि धलोटू के पास हमीरपुर से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इन्हें सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। इस टक्कर में बलवीर सिंह की टांग टूट गई है जबकि पोलो राम को पीठ पर गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल ने कहा कि बाइक सवार दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।