फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महिला और बाल विकास विभाग में भरे जाएंगे खाली पद

महिला और बाल विकास विभाग में भरे जाएंगे खाली पद

Thu, 19 Jul 2018 11:10 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों पर भर्ती होगी। नगर परिषद हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 1 बी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा नगर परिषद हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 6, ग्राम पंचायत बजूरी के आंगनबाड़ी केंद्र चमारड़ी-1, पंचायत फरनोल के आंगनबाड़ी केंद्र फरनोल-1 और पंचायत ललीन के आंगनबाड़ी केंद्र ललीन-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद खाली हैं। साक्षात्कार 9 अगस्त 2018 सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर बलवीर सिंह विरला ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग में हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए प्रार्थी बारहवीं तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि आंगनबाड़ी सहायिका के लिए कोई भी आठवीं पास प्रार्थी उपलब्ध नहीं होगा तो पांचवीं पास प्रार्थी पर विचार किया जाएगा। प्रार्थी के परिवार की सालाना आय पैंतीस हजार रुपये से अधिक न हो, इस संबंध में आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/ नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर से जारी किया गया हो। जिन परिवारों ने एक या दो बच्चियों के जन्म उपरांत स्थायी परिवार नियोजन करवाया है तो उन्हें इसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर दो अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे। नर्सरी टीचर के अनुभव के अंक उसी प्रार्थी को मिलेंगे जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा कोर्स किया हो और संबंधित पंचायत में स्थित नर्सरी पाठशाला में अध्यापन का अनुभव हो व अनुभव प्रमाण पत्र उप-निदेशक या जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से हस्ताक्षरित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed