फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   केंद्र में फिर बहुमत के साथ बनेंगी सरकार : धूमल

केंद्र में फिर बहुमत के साथ बनेंगी सरकार : धूमल

Thu, 12 Jul 2018 11:02 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारदर्शी और विकासशील सरकार देकर देश की जनता का मन मोह लिया है। फिर केंद्र में मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। कांग्रेस सत्ता में आने के सपने देखना छोड़ दे। मोदी के रहते कांग्रेस के अच्छे दिन नहीं आने वाले। अच्छे दिन देश की जनता के आए हैं। धूमल वीरवार को टौणी देवी विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। पूर्व सीएम ने तुरंत लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आएंगे। 2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा शीर्ष नेताओं के साथ बैठक का आयोजन करके कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र की मोदी सरकार दोनों ने मिलकर बेहतरीन कार्य करके दिखाए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 6 माह के कार्यकाल के दौरान ही पूरे प्रदेश का दिल जीता है। सुजानपुर विस क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान मंडलाध्यक्ष कै. रणजीत सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल चंदेल, जिप सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, टौणी देवी से बीडीसी प्रेम लता ठाकुर, भाजपा नेता विजय बहल, तिलक राज, वीरेंद्र ठाकुर, अर्चना चौहान, सुमन चौहान, अश्वनी कुमार, नरेश जसवाल, प्रीतम चंद, हरनाम शर्मा, कश्मीर सिंह, प्रेम चौहान, अमरनाथ, बली राम, रणजीत सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed