फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   साही और बलोड़ में बढ़े तेंदुए के हमले, लोगों में खौफ

साही और बलोड़ में बढ़े तेंदुए के हमले, लोगों में खौफ

Thu, 05 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
साही और बलोड़ में बढ़े तेंदुए के हमले, लोगों में खौफ
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के दो गांवों में तेंदुए ने एक गाय और बछड़े पर हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया है। उपमंडल में लोग तेंदुए के आतंक से परेशान हो गए हैं। उपमंडल के दो गांवों बलोड़ और साई में तेंदुए ने गाय और एक बछड़े पर हमला किया है। हालांकि, ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया लेकिन, तेंदुए के लगातार बढ़ रहे हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण लंबे समय से तेंदुओं को पकड़ने की वन विभाग के अधिकारियों से मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद पिंजरे नहीं लगाए जा रहे हैं। जबकि क्षेत्र में तेंदुए के हमले जारी हैं।
विज्ञापन

गरसाहड़ पंचायत के साही गांव के राज कुमार पुत्र राम लाल ने बताया कि बुधवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे तेंदुआ पशुशाला के बाहर बंधे बछड़े पर झपट गया। तेंदुए की दहाड़ की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो तेंदुए बछड़े को उठा रहा था। परिजनों और ग्रामीणों की ओर से शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले से बछड़ा बुरी तरह से लहूलुहान हुआ है। ग्रामीण कैप्टन ब्रह्मदास, बिशंभर दास, गोल्डी कुमार, सतीश कुमार, विजय, सन्नी कुमार, सुषमा देवी, देश राज, रवि कुमार, मौजी राम और अन्य ने बताया कि साही गांव में कई दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। वहीं भोरंज पंचायत के बलोड़ गांव में भी एक गाय पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे गाय घायल हो गई। इसी तरह धिरवीं, रौहीं गांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। इससे ग्रामीणों का खेतों में जाना, बच्चों का स्कूल जाना और पशुओं के लिए चारा लाना मुश्किल हो गया है। भोरंज पंचायत प्रधान गरीब दास ने मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए।
विज्ञापन

उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी अग्घार मंशा राम का कहना है कि तेंदुए के हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वन विभाग के कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग की घटनाओं से तेंदुए के लिए भोजन नहीं रहा है। इस वजह से तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में हमला कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed