{"_id":"5b3ccdbb4f1c1bba248b4768","slug":"71530711483-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि नादौन के नौ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि नादौन के नौ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रवाना
Updated Wed, 04 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवि नादौन के नौ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रवाना
योग, बैडमिंटन और रस्सीकूद प्रतियोगता में दिखाएंगे दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन के नौ खिलाड़ियों ने संगठन की संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अब इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी संगठन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हो गए हैं। स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि से स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य विनीता परशीरा ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग में योग में आंचल और श्रेया, जबकि बैडमिंटन में मानवी मेहरा भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं।
वहीं रस्सी कूद में नौंवीं कक्षा के लवेश फरीदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। जहां यह खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा स्कूल के पांच अन्य खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। जोनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के कारण उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली संगठन की संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुआ है। योग में आंचल तथा श्रेया पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी हैं। स्कूल के नौ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने से उनके परिजनों तथा स्कूल के बच्चों में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य तथा स्टाफ ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी है।