फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाजपा के पांच सांसद होने पर भी प्रदेश की झोली खाली : राणा

भाजपा के पांच सांसद होने पर भी प्रदेश की झोली खाली : राणा

Sun, 04 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पांच सांसद होने पर भी प्रदेश की झोली खाली : राणा
सुजानपुर (हमीरपुर)। विस क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि लोकसभा व राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश से भाजपा के 5 सांसद होने के बावजूद प्रदेश की झोली खाली है। पांचों सांसद हिमाचली हितों की लड़ाई लड़ने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में यूपीए सरकार थी तब यह कहकर यहां के सांसद अपना पल्ला झाड़ लेते थे कि उनकी केंद्र में सुनवाई नहीं हो रही है, लेकिन अब केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद हिमाचल के सांसद अपने हलकों के लिए न तो केंद्र से कोई सौगातें ला पा रहे हैं और न ही अपने हलकों की जनता को दिखाए सपनों को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर की जनता रेल की सीटी सुनने को अभी तक तरस रही है जबकि यहां के सांसद कई सालों से यही दावे करते चले आ रहे हैं कि उन्होंने हमीरपुर की जनता को रेल का तोहफा दिलवा दिया है। उन्होंने कहा मोदी सरकार का आखिरी बजट भी निकल गया लेकिन हमीरपुर में एक इंच भी रेल लाइन नहीं बिछ पाई। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के सांसद यह बताएं कि ऊना जिला में स्वां तटीकरण के लिए पूर्व यूपीए सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए प्रोजेक्ट की राशि को केंद्र सरकार से वह जारी क्यों नहीं करवा पाए। मोदी सरकार ने इसकी किस्तें क्यों रोक रखी हैं और कौन इसकी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के पांचों सांसद भी मिलकर इस प्रदेश के लिए न तो कोई औद्योगिक पैकेज और न ही कोई आर्थिक पैकेज मंजूर करवा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed