{"_id":"5a637a0f4f1c1b6b268b5920","slug":"71516468751-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन के रामलीला मैदान में अब पार्किंग की लगेगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन के रामलीला मैदान में अब पार्किंग की लगेगी फीस
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में स्थित रामलीला मैदान में अब लोगों को किराये पर ही पार्किंग सुविधा मिल सकेगी। प्रशासन ने शहर की रामलीला कमेटी के साथ मिलकर इस बारे रूपरेखा तैयार कर ली है। खंड विकास अधिकारी नादौन चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मैदान का राजस्व अधिकार पंचायत समिति नादौन के पास है। सदियों से यहां हो रही रामलीला के कारण रामलीला कमेटी के साथ बैठक करके इस बात पर सहमति बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि इस मैदान में वैसे भी प्रतिदिन 100 से अधिक गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिनकी पहरेदारी भी पंचायत समिति कार्यालय के चौकीदार को ही करनी पड़ती है। अब इसका हल निकाला गया है कि यहां गाड़ी खड़ी करने वालों से कम से कम 10 रुपये की पर्ची काटी जाएगी। जिसके लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति होगी और इससे एक व्यक्ति को रोजगार भी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे रामलीला कमेटी की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है और शीघ्र इस योजना को कार्यान्वित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों धर्मशाला से पर्यटन विभाग की एक टीम यहां आई थी तथा इस मैदान के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने एक रूपरेखा बनाकर डीटीडीसी कार्यालय को भेजने के लिए कहा है। इस योजना पर भी शीघ्र लोगों के सुझाव लेकर विभाग को मास्टर प्लान भेजा जाएगा।