फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आग लगाने वाले आरोपी को न पकड़ने पर ग्रामीणों में रोष

आग लगाने वाले आरोपी को न पकड़ने पर ग्रामीणों में रोष

Thu, 18 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के गांव टिक्कर में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। गांव के ही एक व्यक्ति किशोरी लाल ने 14 जनवरी की रात को कांता देवी की पशुशाला को जलाने का प्रयास किया था। वह उसमें सफल नहीं हुआ तो उसने कांता देवी की घास की खली को ही आग लगा दी। जिसमें कांता देवी की लगभग 80 घास की गड्डियां जलकर राख हो गईं। आग लगाने के बाद वह कांता देवी के घर व पशुशाला को जलाने की धमकी भी दे गया। 15 जनवरी को कांता देवी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में की है। पुलिस मौके पर आई भी और किशोरी लाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज भी की।
विज्ञापन

इससे पिछली रात को भी उक्त व्यक्ति ने गांव में ही एक अन्य व्यक्ति के घर के गेट पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाने का प्रयास किया था। जिसकी भी लिखित रूप में शिकायत हमीरपुर पुलिस को सौंपी गई है। लोगों ने रोष व्यक्त किया है कि अगर उक्त व्यक्ति कोई भी कार्रवाई न होने की स्थिति में अन्य ग्रामीण के घर, पशुशाला या घास को आग लगा दे तो कौन जिम्मेवार होगा। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त आरोपी इससे पहले भी आग लगाकर गांव में दहशत फैलाता रहा है। वह एक अन्य आग के केस में ट्रायल भुगत रहा है। इस मामले में अब गांव का महिला मंडल भी उग्र हो चुका है। महिला मंडल सदस्यों का कहना है कि अगर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में न लाई गई तो लोग अपना विरोध प्रदर्शन जताना शुरू कर देंगे। एसपी हमीरपुर रमण कुमार का कहना है कि जिस धारा में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उसमें उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। फिर भी जो कार्रवाई बनती है, अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed